कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 30 नवंबर (भाष) प्रसिद्ध इतिहासकार विश्वनाथ दत्त का सोमवार को नयी दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।उनकी पुत्री नोनिका दत्त ने यह जानकारी दी। दत्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एमेरेटस और भारतीय इतिहास कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोम नाथ सचदेव सहित कई शिक्षाविदों ने इतिहासकार के निधन पर शोक जताया है।उन्होंने आधुनिक भारत पर कई पुस्तकें लिखीं। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं।