लॉकडाउन ने किताबें पढ़ने और खरीदने के तरीके में किया बदलाव: प्रकाशक

Updated: Nov 17 2022 3:44PM

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) कोरोना वायरस के कारण लगाए गए करीब दो साल के लॉकडाउन ने किताबें पढ़ने और खरीदने के तरीके में खासा बदलाव किया है। पाठक अब ‘डिजिटल पुस्तक’ ज्यादा पढ़ रहे हैं और मुद्रित पुस्तकों को ऑनलाइन माध्यम से ही अधिक खरीद रहे हैं। प्रकाशकों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद धार्मिक किताबों में पाठकों की रूचि काफी बढ़ी है।.

यहां साहित्य अकादमी परिसर में आयोजित पुस्तक मेले “पुस्तकायन” में आए प्रकाशकों का मानना है कि लॉकडाउन के दौरान और बाद में धार्मिक किताबें पढ़ने वाले पाठकों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा अधिक संख्या में लोग उपन्यास, कहानी व शायरी की पुस्तकें पढ़ने लगे हैं।.