मराठी में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की पुस्तकें छापने के लिए समिति गठित

Updated: Nov 24 2022 3:45PM

मुंबई, 24 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें मराठी भाषा में प्रकाशित करने की रूपरेखा बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल में हिंदी में एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) पाठ्यक्रम के लिए पुस्तकें प्रकाशित की हैं।.