महाराणा जय सिंह के दरबारी चित्रकार अल्लाह बख्श के बनाए लघुचित्र: महाभारत की कहानी

Updated: Sep 15 2023 4:27PM

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) उदयपुर के महाराणा जय सिंह द्वारा उनके दरबारी अल्लाह बख्श के जरिये 1680 से 1698 के बीच बनवाए गए महाभारत महाकाव्य के लगभग 2000 लघुचित्रों को यहां चार खंडों वाली किताबों में प्रदर्शित किया गया है। इन लघुचित्रों को इससे पहले कभी प्रकाशित नहीं किया गया था। .

राजस्थानी साहित्य के विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश देवल और अकादमिक-अनुवादक आलोक भल्ला ने “द महाभारत: मेवाड़ी मिनियेचर पेंटिंग्स (1680-1698) बाई अल्ला बख्श” किताब लिखी है।.