इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में तेजी

Updated: Nov 24 2022 6:08PM

इंदौर, 24 नवंबर (भाषा) स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी हुई। आज पाम तेल 12 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। तिलहन सरसों (निमाड़ी) 6000 से 6200, सोयाबीन 4800 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल 1530 से 1550, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1325 से 1330, सोयाबीन साल्वेंट 1295 से 1300, पाम तेल 1020 से 1022 रुपये प्रति 10 किलोग्राम। कपास्या खली कपास्या खली इंदौर 2150, कपास्या खली देवास 2150, कपास्या खली उज्जैन 2150, कपास्या खली खंडवा 2125, कपास्या खली बुरहानपुर 2125 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3100 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा सं .