श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि 2022 में ऋणात्मक 11 फीसदी रही: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

Updated: Jan 28 2023 9:15PM

कोलंबो, 28 जनवरी (भाषा) श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में ऋणात्मक 11 फीसदी रही और इस साल यह ऋणात्मक 3.5 प्रतिशत से ऋणात्मक चार फीसदी रह सकती है।.

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि श्रीलंका ने आर्थिक संकट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है। विक्रमसिंघे के पास वित्त मंत्रालय भी है।.