पीवीआर ने जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आईं साथ

Updated: Mar 20 2023 9:56AM

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) प्रमुख मल्टीप्लेक्स संचालक कंपनी पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान शुरू किया है और इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने शनिवार को यह घोषणा की।.

आईनॉक्स लेजर के साथ विलय के बाद पीवीआर के देशभर में 1,600 स्क्रीन हैं। कंपनी अपने संचालन में पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को बढ़ाकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने का प्रयास कर रही है।.