स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक खत्म, सदस्य देशों से एक लाख करोड़ डॉलर निवेश का आह्वान

Updated: Jun 4 2023 7:29PM

पणजी, चार जून (भाषा) स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक रविवार को गोवा में संपन्न हुई। इसमें जी20 देशों से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर के निवेश का आह्वान किया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप के चेयरपर्सन चिंतन वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि दो दिवसीय बैठक सकारात्मक निष्कर्ष के साथ खत्म हुई और सभी सदस्य प्रतिनिधि बैठक के दौरान तैयार किए गए नीति बयान पर सहमत थे।.