सूरजमुखी के एमएसपी के मुद्दे पर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया, तीन नेता हिरासत में लिए गए

Updated: Jun 7 2023 12:29AM

चंडीगढ़, छह जून (भाषा) बड़ी संख्या में किसानों ने मंगलवार दोपहर कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। किसान मांग कर रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सूरजमुखी बीज की खरीद करे। पुलिस ने तीन किसान नेताओं और उनके कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया।.

बीकेयू (चारुनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चारुनी के आह्वान पर किसानों ने शाहबाद के पास दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में चारुनी शामिल हैं।.