किसी की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता: प्रियंका चोपड़ा ने जाह्नवी कंडुला की मौत पर कहा

Updated: Sep 17 2023 3:27PM

लॉस एंजिलिस, 17 सितंबर (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में वाशिंगटन राज्य के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत और उससे जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जीवन तो जीवन होता है और कोई भी व्यक्ति किसी की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता।.

कंडुला जब 23 जनवरी 2023 को सड़क पार कर रही थी, तब पुलिस के एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इस वाहन को केविन डेव नाम का अधिकारी चला रहा था। वह मादक पदार्थ के ‘ओवरडोज’ से जुड़े एक मामले की सूचना पर गति सीमा का उल्लंघन करके 119 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से वाहन चला रहा था।.