श्रीनगर के एसपीएस संग्रहालय में हस्तलिखित कुरान की प्रदर्शनी का आयोजन

Updated: Mar 24 2023 12:47PM

श्रीनगर, 23 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर में श्रीनगर स्थित एसपीएस संग्रहालय में दुर्लभ हस्तलिखित कुरान की प्रदर्शनी की बृहस्पतिवार को शुरुआत हुई। इसमें कुछ हस्तलिखित कुरान 18वीं सदी के हैं।.

हफ्ते भर लंबी इस प्रदर्शनी का आगाज़ रमज़ान के पहले दिन हुआ है। कश्मीर और केरल में बृहस्पतिवार से रमज़ान का महीना शुरू हो गया जबकि शेष भारत में शुक्रवार से इस्लाम के पवित्र महीने की शुरुआत हुई है।.