व्हीलचेयर टेनिस : घूमते पहियों पर सवार खिलाड़ी लिख रहे हौसले की नयी कहानियां

Updated: Mar 28 2023 4:55PM

व्हीलचेयर टेनिस : घूमते पहियों पर सवार खिलाड़ी लिख रहे हौसले की नयी कहानियां

इंदौर (मध्य प्रदेश), 28 मार्च (भाषा) बेंगलुरु के 27 वर्षीय मधुसूदन एक हादसे के कारण अपने दोनों पैर गंवा कर कभी मायूस हो चुके थे, लेकिन व्हीलचेयर टेनिस को लेकर उनके जुनून ने उनकी जिंदगी को नये मायने दे दिए हैं।.

मधुसूदन, अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित पहली राष्ट्रीय व्हीलचेयर टेनिस स्पर्धा में भाग ले रहे 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं। सोमवार (27 मार्च) से शुरू हुई यह प्रतियोगिता शुक्रवार (31 मार्च) तक चलेगी जिसमें चार महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं।.