गंदे पानी का शोधन कर सिंचाई में इस्तेमाल करने से कम हो सकता है ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन : अध्ययन

Updated: Mar 29 2023 4:38PM

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) भारत में गंदे पानी को साफ करके सिंचाई में उसका इस्तेमाल करने से 2021 में ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन 13 लाख टन तक कम किया जा सकता था। एक थिंक टैंक के ताजा अध्ययन से यह पता चला है।.

ग्रीनहाउस गैस जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है। पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन बढ़ने पर वे सूर्य की गर्मी को रोक लेती हैं। इससे वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन होता है।.