‘जंक फूड’ खाने से गहरी नींद की गुणवत्ता कम होती है: अध्ययन

Updated: Jun 1 2023 12:11PM

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन करने से गहरी नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। यह बात एक अध्ययन में कही गई है।.

गहरी नींद यानी नींद का तीसरा चरण स्मृति, मांसपेशियों की वृद्धि और प्रतिरक्षा जैसी आवश्यक चीजों को दुरुस्त और पुनर्स्थापित करता है।.