दस से अधिक वर्षों से विज्ञान, कला सबसे लोकप्रिय वर्ग, वाणिज्य स्थिर: शिक्षा मंत्रालय

Updated: Jun 1 2023 12:11PM

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) विज्ञान और कला पिछले 10 वर्षों में छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय वर्ग रहे हैं, जबकि वाणिज्य चुनने वाले छात्रों की संख्या स्थिर है और इसका चयन केवल 14 प्रतिशत छात्र करते हैं। यह बात शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए एक अध्ययन से सामने आयी है।.

अध्ययन कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों का आकलन है और इसमें कहा गया है राज्यों में वर्ग के चयन में काफी भिन्नताएं हैं।.