केरल : भारत के अनोखे हस्तशिल्प आरनमुला शीशे जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे की जद में

Updated: Jun 6 2023 3:42PM

पथनमथिट्टा (केरल), छह जून (भाषा) देश विदेश में ख्याति प्राप्त, धातु के फ्रेम में जड़े आरनमुला शीशे केरल के सदियों पुराने हस्तशिल्प हैं और ब्रिटिश संग्रहालय तथा बकिंघम पैलेस तक की शोभा बढ़ा रहे हैं। लेकिन जीआई संरक्षित आरनमुला शीशा निर्माण की कला अब जलवायु परिवर्तन के कारण संकट में है क्योंकि बदलते मौसम चक्र से, इन शीशों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है।.

केरल में बाढ़ और अत्यधिक बारिश की घटनाएं लगातर बढ़ रही हैं और इसके कारण हस्तशिल्प में इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी कच्चे माल- पांबा बेसिन की मिट्टी की उपलब्धता कम हो रही है तथा इसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। इस मिट्टी का इस्तेमाल सांचे बनाने में किया जाता है।.