अगस्त महीने में 65 देशों में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया: रिपोर्ट

Updated: Sep 16 2023 4:58PM

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) विश्व के 65 देशों में व्याप्त पृथ्वी की 13 प्रतिशत सतह पर अगस्त महीने के दौरान रिकॉर्ड अधिकतम तापमान महसूस किया गया, जबकि बाकी देशों में भी वर्ष 1951 से 1980 के औसत के मुकाबले अगस्त 2023 में काफी अधिक तापमान दर्ज किया गया। अमेरिका स्थित एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संगठन द्वारा किये गए एक नये विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।.

पर्यावरण डाटा विज्ञान और विश्लेषण पर केंद्रित ‘बर्कले अर्थ’ ने कहा कि वर्ष 1880 में जब से रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई है, तब से पिछला महीना अब तक का सबसे गर्म अगस्त के रूप में दर्ज किया गया। इस दौरान भारत के कुछ हिस्सों, जापान, उत्तरी अटलांटिक, पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में विशेष तौर पर काफी गर्मी महसूस की गई।.