भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए पाक अधिकारियों ने मांगी अनुमति : रिपोर्ट

Updated: Sep 22 2022 10:37PM

इस्लामाबाद, 22 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश के कईं हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ के कारण मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र भारत से लगभग 71 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।.

मीडिया में बृहस्पतिवार को आयी खबर में यह जानकारी दी गई।.