जी-20 की भारत की अध्यक्षता इसके इतिहास की ‘‘महत्वपूर्ण घटना’’ होगी: कंबोज

Updated: Dec 2 2022 12:36PM

संयुक्त राष्ट्र, दो दिसंबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि जी-20 में भारत की अध्यक्षता उसके इतिहास की एक ‘महत्वपूर्ण घटना’ होगी और देश सर्व कल्याण के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है।.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक-एक महीने के लिए क्रमवार मिलने वाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारत ने बृहस्पतिवार को संभाली। भारत ने इसके साथ ही जी-20 की एक वर्ष के लिए अध्यक्षता भी संभाली है।.