भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

Updated: Mar 25 2023 8:33AM

वाशिंगटन, 25 मार्च (भाषा) फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस ने प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी व्यवसायी दिग्विजय ‘डैनी’ गायकवाड़ को फ्लोरिडा के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में शुक्रवार को पुन: नियुक्त किया।.

गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘गवर्नर रॉन डीसांटिस ने दिग्विजय ‘‘डैनी’’ गायकवाड़ को ‘यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा’ के न्यासी मंडल में फिर से नियुक्त करने की घोषणा की।’’.