नेपाल में हिंदुओं और बौद्धों की संख्या आंशिक रूप से घटी, मुसलमानों एवं ईसाइयों की बढ़ी

Updated: Jun 4 2023 9:43PM

काठमांडू, चार जून (भाषा) नेपाल में पिछले दशक में हिंदुओं और बौद्धों की जनसंख्या आंशिक रूप से घटी है जबकि मुसलमानों एवं ईसाइयों की जनसंख्या मामूली रूप से बढ़ी है। देश की जनगणना रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है।.

केंद्रीय जनसांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को जारी 2021 की एक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 81.19 प्रतिशत हिंदू होने के साथ ही नेपाल में हिंदुत्व प्रमुख धर्म है। देश में 2,36,77,744 लोग हिंदू हैं जबकि 23,94,549 लोग बौद्ध है। देश में बौद्ध धर्म सबसे ज्यादा माना जाने वाला दूसरा धर्म है और बौद्ध धर्मावलंबी 8.2 फीसद हैं।.