राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम में महात्मा गांधी को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Updated: Jun 7 2023 12:37AM

पारामारिबो, छह जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ राजधानी पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।.

राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।.