इजराइल ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की बरसी से पहले लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया

Updated: Nov 21 2023 1:42PM

यरूशलम/नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) इजराइल ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की 15वीं बरसी से पहले मंगलवार को पाकिस्तान से संचालित लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन की सूची में डाल दिया।.

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को कई जगहों पर हुए आतंकी हमलों में 166 लोग मारे गए थे जिनमें कई इजराइली नागरिक भी शामिल थे।.