एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन बनी WISE पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला

29 Nov 2023 | Educate Girls

मुंबई, भारत, 29 नवंबर, 2023 /PRNewswire/ -- एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को WISE 11 Summit (World Innovation Summit for Education) में शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित WISE पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला WISE पुरस्कार पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो किसी व्यक्ति को सम्मानित करता है। WISE एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।. भारत अपने बढ़ते प्रौद्योगिकी का उपयोग सामाजिक प्रभाव निर्माण के लिए कर के एक प्रर्वतक के रूप में उभर रहा है। सफ़ीना हुसैन के नेतृत्व में एजुकेट गर्ल्स ने अभिनव दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत किया है जहां स्कूल न जाने वाली लड़कियों की अधिक संख्या वाले गांवों की पहचान करने के लिए एआई (AI) का उपयोग किया जा रहा है। इस जानकारी का उपयोग करते हुए  21,000 से अधिक जेंडर चैंपियन इन लड़कियों की पहचान करने के लिए सबसे दुर्गम गांवों में घर-घर जाते हैं। संस्था भारत सरकार और समुदायों के साथ साझेदारी में काम करते हुए उन्हें औपचारिक शिक्षा प्रणाली में फिरसे शामिल होने का अवसर देती है।...

General

Disclaimer : PTI takes no editorial responsibility for press releases.