आत्मनिर्भर भारत पहल में अमेरिका 'स्वाभाविक भागीदार': विवेक लाल

Updated: May 23 2023 3:42PM

आत्मनिर्भर भारत पहल में अमेरिका 'स्वाभाविक भागीदार': विवेक लाल

वाशिंगटन, 23 मई (भाषा) 'आत्मनिर्भर भारत' एक शानदार पहल है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। एक शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सीईओ ने यह बात कही। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की भारत की पहल में अमेरिका स्वाभाविक भागीदार है।.

जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक लाल की यह टिप्पणी जून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले आई है।.