बजट यह सुनिश्चित करेगा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा बना रहे: जयंत सिन्हा

Updated: Feb 2 2023 12:29PM

बजट यह सुनिश्चित करेगा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा बना रहे: जयंत सिन्हा

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जयंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट ‘‘दूरदर्शी और संतुलित’’ है और यह सुनिश्चित करेगा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा बना रहे।.

पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सिन्हा ने एक विशेष वीडियो साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह एक दूरदर्शी और संतुलित बजट है। भारत विश्व अर्थव्यवस्था में एक चमकता सितारा है। यह बजट सुनिश्चित करेगा कि हम चमकते सितारे बने रहें।’’.