भाजपा समान नागरिक संहिता लाने को प्रतिबद्ध, लेकिन सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पालन के बादः शाह

Updated: Nov 24 2022 7:02PM

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पालन और चर्चाओं के बाद देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को प्रतिबद्ध है।.

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के साथ-साथ एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनाव में भी भाजपा की जीत का भरोसा जताया।.