दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक, शाही इमाम ने कहा नमाज के लिए पाबंदी नहीं

Updated: Nov 24 2022 6:50PM

दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक, शाही इमाम ने कहा नमाज के लिए पाबंदी नहीं

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद के प्रशासन ने मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाकर मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह आदेश नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए नहीं है।.

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को प्रतिगामी तथा अस्वीकार्य बताया।.