प्रधानमंत्री ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
Updated: Dec 2 2022 12:10PM
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से सत्ताधारी दल में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है।.
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।’’.
Please log in to get detailed story.