आप ने भाजपा के खिलाफ दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'पदयात्रा' की

Updated: Jan 29 2023 12:27AM

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ''गुंडागर्दी'' करने और दो बार एमसीडी महापौर का चुनाव रोकने की साजिश रचने के विरोध में शनिवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ''पदयात्रा'' की।.

आप विधायक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली के सभी पहलुओं पर नियंत्रण बनाए रखना चाहती है। 15 साल तक एमसीडी में भाजपा के कुप्रबंधन से परेशान दिल्ली की जनता ने अब आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है।’’.