भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं की सफलता से आहत कुछ लोग इस पर हमला कर रहे हैं: मोदी
Updated: Mar 19 2023 12:35AM
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की सफलता कुछ लोगों को आहत कर रही है और इसलिए वे इस पर हमला कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र की हालत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उनपर तीखे हमले की बीच प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी आई है।.
मोदी ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि लोकतंत्र परिणाम दे सकता है और उन विभिन्न विपक्षी दलों पर तंज कसा जो कथित भ्रष्टाचार के मामलों में अपने नेताओं के खिलाफ अलग अलग जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले सुर्खियां बटोरते थे जबकि अब भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई से डरे भ्रष्टाचारियों के एक साथ आने की खबर बनती है।.
Please log in to get detailed story.