दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची, कांग्रेस ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया

Updated: Mar 19 2023 3:47PM

दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची, कांग्रेस ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध‘‘ और ‘‘उत्पीड़न’’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया।.

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले दर्ज कर केंद्र गलत परंपरा कायम कर रहा है।.