वर्ष 2022 में तस्करी कर लाया गया करीब 3500 किलोग्राम सोना जब्त, 47 प्रतिशत बढ़ोतरी

Updated: Mar 19 2023 4:39PM

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) देश में पिछले साल तस्करी कर लाया गया 3502 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जो वर्ष 2021 के मुकालबे 47 प्रतशित अधिक है। इनमें से भी सबसे अधिक जब्ती केरल राज्य में की गई। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।.

आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने वर्ष 2021 में 2,383.38 किलोग्राम सोने की जब्ती की थी। वहीं, वर्ष में 2020 में तस्करी कर लाया गया 2,154.58 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।.