राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता के लिए ‘हथकंडे’ अपना रहे : अनुराग ठाकुर

Updated: Mar 25 2023 11:09PM

राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता के लिए ‘हथकंडे’ अपना रहे : अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं।.

उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि उस समय स्वतः अयोग्य हो जाते हैं, जब उन्हें अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाता है और दो या अधिक साल के लिए जेल की सजा सुनाई जाती है।.