दिल्ली के विकासपुरी में मृत मिला पुलिसकर्मी

Updated: Mar 25 2023 11:38PM

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में तीसरी बटालियन परिसर में एक हेड कांस्टेबल शनिवार को मृत पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल अभय दोपहर सवा तीन बजे के आसपास मृत मिला और उसके सीने में गोली लगी हुई थी।.