खरगे ने प्रधानमंत्री पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप लगाया

Updated: Mar 29 2023 3:33PM

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को उन पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्षी एकता को भ्रष्टाचार से जोड़कर व खुद को भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा बताकर वह अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा था कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी’ बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।.