डीयू महिला कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्राओं को हिरासत में लिया गया: आइसा

Updated: Mar 29 2023 5:55PM

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने दावा किया कि बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के बाहर कथित उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कई छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।.

आइसा ने यह भी दावा किया कि कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई है।.