लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Updated: Mar 29 2023 6:33PM

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश की उन्नति तथा राज्य के लोगों के कल्याण की कामना की।.

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने अपने संदेश में कहा, ‘‘सभी को राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और वैभवशाली विरासत को सहेजे राजस्थान का सम्पूर्ण भारत में महत्वपूर्ण स्थान है।’’.