कांग्रेस शासन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया : अनुराग ठाकुर

Updated: Jun 3 2023 1:07AM

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से “समझौता” किया गया था।.

उन्होंने दावा किया कि तब बिचौलियों की देश की रक्षा आवश्यकताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच थी।.