उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी रद्द की, 24 लोगों को चार पुलिस थानों में सफाई करने को कहा

Updated: Sep 19 2023 10:47PM

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक आपराधिक मामले को रद्द करने पर सहमति व्यक्त करते हुए 24 व्यक्तियों को यहां चार पुलिस थानों में तीन दिन के लिए ‘‘बुनियादी सफाई कार्य’’ करने का निर्देश दिया है।.

न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने मामले में शामिल 24 व्यक्तियों को महरौली, फतेहपुर बेरी, मैदान गढ़ी और नेब सराय पुलिस थानों में सफाई करने के लिए 6-6 लोगों के चार समूहों में विभाजित होने के लिए कहा है।.