बिधूड़ी की टिप्पणी पर विवाद में निहित स्वार्थ वाले लोगों ने मेरी छवि धूमिल करने के लिए मेरा नाम घसीटा है: हर्षवर्धन

Updated: Sep 22 2023 4:54PM

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हर्षवर्धन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में उनकी पार्टी के सहयोगी रमेश बिधूड़़ी द्वारा की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिये कुछ लोगों ने बेवजह उनका नाम ‘‘घसीटा’’ है।.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा सदस्य हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हालांकि मैं निस्संदेह एक-दूसरे पर की जा रही टिप्पणी का गवाह था (जो वास्तव में पूरा सदन ही था), सच बात तो यह है कि उस शोर-शराबे में मैं स्पष्ट रूप से कुछ भी समझ नहीं पा रहा था।’’.