दिल्ली : चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला के मुड़े हुए पंजों को सीधा किया

Updated: Sep 23 2023 8:09PM

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) दिल्ली के एक अस्पताल में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला के दाएं व बाएं पैर के मुड़े हुए पंजों को सर्जरी के जरिये सफलतापूर्वक सीधा कर दिया गया। मुड़े हुए पंजे की स्थिति को चिकित्सीय भाषा में 'हेलक्स वैल्गस' या फिर 'हैमर टो' भी कहते हैं।.

अस्पताल ने एक बयान में बताया कि महिला बचपन से ही दोनों पंजों में विकृति से जूझ रही थी और उसे हमेशा दर्द महसूस होता था। सर्जरी के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।.