न्यूजक्लिक के संस्थापक ने कश्मीर, अरुणाचल को विवादित क्षेत्र बताने की साजिश रची : पुलिस का दावा

Updated: Oct 5 2023 1:12AM

न्यूजक्लिक के संस्थापक ने कश्मीर, अरुणाचल को विवादित क्षेत्र बताने की साजिश रची : पुलिस का दावा

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ ने कथित तौर पर साजिश रची थी ताकि कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के विवादित क्षेत्र होने का विमर्श पैदा किया जा सके।.

पुरकायस्थ को न्यूजक्लिक पोर्टल पर चीन समर्थित प्रचार के लिए धन प्राप्त करने के आरोप में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।.