भारत की अर्थव्यवस्था 4000 अरब डॉलर से अधिक होने के दावे को कांग्रेस ने ‘फर्जी’ बताया

Updated: Nov 20 2023 5:34PM

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) चार हजार अरब डॉलर के स्तर को पार करने के दावे पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह ‘फर्जी’ खबर केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए है।.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने ‘फर्जी’ दावा किया है।.