उमेश यादव के पूर्व मैनेजर की संपत्ति कुर्क करने पर विचार कर रही है पुलिस
Updated: Jan 24 2023 8:50PM
नागपुर, 24 जनवरी (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस इस क्रिकेटर के पूर्व मैनेजर की संपत्ति कुर्क करने पर विचार कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.
अधिकारी ने बताया कि उमेश ने नागपुर शहर में संपत्ति खरीदने के लिए अपने पूर्व मैनेजर और इस मामले में आरोपी शैलेश ठाकरे के खाते में 44 लाख रुपए जमा किए थे। ठाकरे ने हालांकि उनके बजाए अपने नाम पर संपत्ति खरीद दी थी।.
Please log in to get detailed story.