अदिति 68 के शानदार स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर

Updated: Jun 4 2023 8:26PM

जर्सी सिटी (अमेरिका) चार जून (भाषा) भारतीय खिलाड़ी अदिति अशोक मिजूहो अमेरिका ओपन गोल्फ के तीसरे दिन 68 का कार्ड खेल कर संयुक्त दूसरे स्थान के साथ खिताब की दौड़ में बनी हुई है। .

एपीजीए टूर के इस स्पर्धा में वह दो अन्य खिलाड़ियों के साथ शीर्ष पर काबिज 20 साल की रोज झांग से दो शॉट पीछे है। .