एशियाड में भारत के शतरंज अभियान में प्रज्ञानानंदा पर होगा ‘फोकस’

Updated: Sep 23 2023 6:07PM

हांगझोउ, 23 सितंबर (भाषा) भारत की निगाहें एशियाई खेलों की शतरंज स्पर्धा में पदक जीतकर कुल संख्या में इजाफा करने पर लगी होगी और इसमें सभी का ध्यान हाल में विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा के प्रदर्शन पर लगा होगा। .

प्रज्ञानांनदा (18 वर्ष) टीम स्पर्धा (स्टैंडर्ड टाइम कंट्रोल के अंतर्गत खेली जाने वाली) के लिए मजबूत टीम का हिस्सा हैं जिसमें साथी जीएम डी गुकेश भी शामिल हैं जिनकी बदौलत भारत स्वर्ण पदक हासिल करने की कोशिश करेगा। .