ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है: योगी

Updated: Sep 23 2022 1:06AM

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है।.

मुख्यमंत्री योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति द्वारा मथुरा में आयोजित ग्रामीण विकास प्रदर्शनी को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।.