गुजरात : तिपहिया वाहन से टकराया ट्रक, 10 लोगों की मौत, सात घायल

Updated: Oct 4 2022 7:30PM

वडोदरा, चार अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।.