पंजाब कांग्रेस प्रमुख को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: Nov 24 2022 7:07PM

लुधियाना, 24 नवंबर (भाषा) पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।.

लुधियाना पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (खुफिया) सुमित सूद ने कहा कि आरोपी की पहचान मोगा जिले के अमृतपाल सिंह मेहरो के रूप में हुई है।.